धनबाद। कुर्मी समाज के आंदोलन के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राजधानी एक्सप्रेस समेत ज्यादातर ट्रेनों के पहिए थम गए हैं। दुरंतो और कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। मार्ग परिवर्तन के कारण कई ट्रेनें धनबाद नहीं आएंगी। उन्हें गया से तिलैया, नवादा, लखीसराय, झाझा, जसीडीह और आसनसोल होकर चलाया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार कुर्मी आंदोलन को देखते हुए जो ट्रंने धनबाद नहीं आएंगी, उनमें 12260 बीकानेर सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस, 13151 जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस, 12988 अजमेर सियालदह एक्सप्रेस, 12382 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा 13305 धनबाद सासाराम इंटरसिटी धनबाद से खुली पर गोमो में रोक दी गई है। 22812 नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी गया गोमो के बीच चौधरीबांध में, 22324 गाजीपुर सिटी कोलकाता शब्दभेदी एक्सप्रेस चौबे में, 01929 झांसी पुरी स्पेशल ट्रेन कोडरमा में, 20840 नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस चंद्रपुरा, 13303 धनबाद रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस कतरास, 18106 जयनगर राउरकेला एक्सप्रेस सिजुआ, 17005 हैदराबाद रक्सौल एक्सप्रेस चंद्रपुरा 53343 गोमो चोपन पैसेंजर चंद्रपुरा, और 63556 बरकाकाना आसनसोल मेमू भंडारीदह ट्रेनें रोक दी गई हैं।
यात्री हुये परेशान
जानकारी के मुताबिक कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की वजह से धनबाद डेहरी ऑन सोन इंटरसिटी एक्सप्रेस को गोमो में रोक दिया गया है। जबकि गया से चलने वाली गया आसनसोल ईएमयू ट्रेन को रोक दिया गया। इन दोनों ट्रेनों से प्रतिदिन हजारों निर्माण मजदूर कोडरमा पहुंचते हैं, जिनके नहीं आने से शहर में कई निर्माण कार्य ठप हो गए हैं। इसके अलावा सीजीएल परीक्षा देने जा रहे दर्जनों छात्र भी अपने केंद्र तक नहीं पहुंच सके। दर्जनों मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें दो से ढाई घंटे विलंब से कोडरमा पहुंचने पहुंच रही है। ट्रेनों के संचालन पर व्यापक असर से कोडरमा स्टेशन पर सन्नाटा पसरा है। उधर, यात्रियों की कमी से बस संचालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ, जीआरपी के जवानों के साथ जिला पुलिस बल की विशेष टीम को स्टेशनों और उनके बाहर तैनात किया गया है।

More Stories
PMO का बदलेगा ठिकाना: साउथ ब्लॉक से ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होंगी कैबिनेट मीटिंग्स
बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ समारोह में PM मोदी को न्योता मिलने की तैयारी, BNP कर सकती है आमंत्रण
स्मार्ट सिटी से आगे: अब ‘अमीर शहर’ बनाएगा सरकार का नया अर्बन चैलेंज फंड