भोपाल। मोहन सरकार मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली के पहले बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों को दीपावली के पहले 3 फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) दे सकती है। प्रदेश के कर्मचारियों को अभी केन्द्रीय कर्मचारियों के समान 55 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। माना जा रहा है कि केन्द्र सरकार अगले माह केन्द्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और दीपावली बोनस का ऐलान कर सकती है। इसके बाद मोहन यादव सरकार भी डीए में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर सकती है।
मप्र के कर्मचारियों का डीए केन्द्रीय कर्मचारियों के समान 55 फीसदी हो गया है। माना जा रहा है कि केन्द्र सरकार अगले महीने अक्टूबर में कर्मचारियों को डीए दिए जाने का ऐलान कर सकती है। केन्द्र सरकार कर्मचारियों का डीए 3 फीसदी बढ़ा सकती है। इसके बाद केन्द्रीय कर्मचारियों का डीए बढक़र 58 फीसदी पहुंच जाएगा। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी कहते हैं कि आमतौर पर प्रदेश सरकार केन्द्र सरकार के बाद ही प्रदेश कर्मचारियों के लिये डीए देने ऐलान करती है। केन्द्र सरकार आमतौर पर जुलाई माह में अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाती है, इस बार केन्द्र सरकार दो माह पीछे हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही मोदी कैबिनेट में इस पर फैसला लिया जा सकता है। केन्द्र सरकार के बाद मप्र में भी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।
अक्टूबर में आएगी एरियर की अंतिम किस्त
मप्र सरकार ने अप्रैल 2025 में प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में 5 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी। इसके बाद कर्मचारियों का डीए 55 फीसदी हो गया था। प्रदेश सरकार ने इसके साथ एरियर की किस्त का भुगतान 5 किस्तों में दिए जाने के आदेश दिए थे। एरियर की अंतिम किस्त अगले महीने अक्टूबर में कर्मचारियों के खातों में आएगी।

More Stories
भोपाल-इंदौर मेट्रो में शुरू होगा ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम, 27 अप्रैल से मिलेगा टिकट और वॉलेट रिचार्ज पर छूट
क्रांतिवीर राजाओं और जनजातीय योद्धाओं के स्मरण का महापर्व है शौर्य यात्रा
हर जरुरतमंद को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : मंत्री तोमर