मुंबई। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के भक्त केवल आमजन ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज भी हैं। विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी, मीका सिंह और रवि किशन जैसे सितारे शांत की तलाश में उनके आश्रम में पहुंच चुके हैं। इसी कड़ी में अब मशहूर रैपर गायक बादशाह भी भक्ति का रंग लिये अपने भाई के साथ महाराज की शरण में पहुंचे। बादशाह ने इस दौरान महाराज से प्यार, रिश्तों और जीवन के सत्य को लेकर कई सवाल पूछे। महाराज ने उनके प्रश्नों का उत्तर दिया और उन्हें आध्यात्मिक राह दिखाने का प्रयास किया। इसके बाद बादशाह ने बताया कि उन्हें मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिली है। सोशल मीडिया पर उनकी यह यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है। कई फैंस ने इसे देखकर कहा कि शोहरत और दौलत के बावजूद बादशाह जैसी शख्सियतें भी आध्यात्मिक संतों से मार्गदर्शन लेती हैं।
नया रिश्ता…तारा नजर आ रही हैं वेदांग की बाहों में
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। लंबे समय तक आदर जैन संग रिलेशनशिप में रहने के बाद अब उन्होंने अपने नए रिश्ते को लेकर खुलासा कर दिया है। दरअसल, गणेशोत्सव के मौके पर तारा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक्टर वीर पहाडिय़ा की बाहों में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने फैंस के बीच उनकी रिलेशनशिप को लेकर सभी कयासों पर विराम लगा दिया। तारा ने भले ही तस्वीर में कैप्शन न लिखा हो, लेकिन दोनों की केमिस्ट्री सब कुछ बयां कर रही थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर तारा और वेदांग को बधाइयाँ मिलने लगीं। तारा सुतारिया ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह मरजावां, तड़प और कई म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुकी हैं। उनका नाम पहले आदर जैन के साथ जुड़ा था, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। अब तारा ने वेदांग संग अपने रिश्ते पर मुहर लगाकर एक नई शुरुआत कर दी है।

More Stories
दिल्ली हाईकोर्ट से राहत: जमानत पर बाहर आएंगे राजपाल यादव, इतने करोड़ चुकाने का आदेश
‘फिल्म रिलीज होने दें’— यश की टॉक्सिक विवाद पर कर्नाटक फिल्म चैंबर अध्यक्ष का बयान
कैंसर सर्वाइवर हिना खान ने साझा किया जीवन मंत्र: ‘हर दिन को पूरी तरह जियो’