मुंबई। भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों विवादों में हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने हरियाणवी सिंगर और एक्ट्रेस अंजलि राघव को मंच पर गलत तरीके से छू लिया था। अंजलि इस दौरान काफी असहज हो गईं और बाद में उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि वह अब कभी भी भोजपुरी फिल्मों में काम नहीं करेंगी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसके बाद पवन सिंह को जमकर ट्रोल किया गया। लगातार आलोचना झेलने के बाद आखिरकार पवन सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि मेरा अंजलि जी के प्रति कोई गलत इरादा नहीं था। अगर उन्हें बुरा लगा है तो मैं उनसे दिल से माफी मांगता हूं। उनके इस बयान पर जहां कुछ लोगों ने राहत की सांस ली और कहा कि माफी मांगकर उन्होंने सही किया, वहीं कई लोग अब भी उनसे नाराज हैं। सोशल मीडिया पर लोग यह भी कह रहे हैं कि एक स्टार को स्टेज पर हर वक्त अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए। इस विवाद ने एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब खेसारी लाल विवादों में घिरे
एक्टर पवन सिंह के बैड टच विवाद पर मचे हंगामे के बीच अब एक और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे मंच पर परफॉर्मेंस के दौरान एक महिला फैन संग फ्लर्ट करते दिखाई देते हैं। वीडियो में खेसारी कहते सुनाई देते हैं जहां चाहता हूं, वहीं पकड़ लेता हूं। इस बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया। लोगों का कहना है कि कलाकारों को अपनी पब्लिक इमेज का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। एक यूजर ने लिखा कि स्टेज पर इस तरह का व्यवहार बेहद शर्मनाक है। वहीं, कुछ फैंस इसे मजाक मानते हुए उनका बचाव भी कर रहे हैं। लेकिन ज्यादातर यूजर्स मानते हैं कि यह हरकत इंडस्ट्री की छवि को नुकसान पहुंचा रही है। गौरतलब है कि हाल ही में पवन सिंह भी हरियाणवी सिंगर अंजलि राघव को स्टेज पर गलत तरीके से छूने के आरोप में घिर गए थे। अंजलि ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वह अब कभी भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी। अब खेसारी के इस वीडियो के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों के व्यवहार और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

More Stories
‘फिल्म रिलीज होने दें’— यश की टॉक्सिक विवाद पर कर्नाटक फिल्म चैंबर अध्यक्ष का बयान
कैंसर सर्वाइवर हिना खान ने साझा किया जीवन मंत्र: ‘हर दिन को पूरी तरह जियो’
रामायण का भूला हुआ अंगद: मुस्लिम अभिनेता जिसने लंका में रखा पैर, पर हिला न सका कोई महाबली