नई दिल्ली। सितंबर महीने का पहला शुक्रवार (5 सितंबर) सिनेप्रेमियों के लिये खास रहने वाला है। क्योंकि यह शुक्रवार सिने प्रेमियों के लिए एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा और रियल-लाइफ कहानियों से भरा रहने वाला है। इस दिन एक तरफ सिनेमाघरों (थिएटर) में टाइगर श्रॉफ की बागी 4 और विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स आमने-सामने होंगी, तो वहीं ओटीटी प्लेटफॉम्र्स पर भी फिल्मों और सीरीज की बड़ी खेप रिलीज हो रही है।
सिनेमाघरों में ये फिल्में रिलीज होंगी
बागी 4 – टाइगर श्रॉफ अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त लेकर आ रहे हैं। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू नजर आएंगे।
द बंगाल फाइल्स – विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म 1946 के कोलकाता हत्याकांड और नोआखली दंगों पर आधारित है। यह फिल्म बागी 4 को सीधी टक्कर देगी।
ओटीटी पर ये होंगी रिलीज
मालिक (प्राइम वीडियो) – राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर स्टारर गैंगस्टर ड्रामा अब ओटीटी पर।
आंखों की गुस्ताखियां (जी5) – विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म अब डिजिटल रिलीज पर।
इंस्पेक्टर जेंडे (नेटफ्लिक्स)- मनोज बाजपेयी निर्देशित फिल्म, बिकिनी किलर चार्ल शोभराज से प्रेरित कहानी।
सू फ्राम सो (जिओ हॉटस्टार) – भूतनी के कब्जे से उथल-पुथल मचाने वाली रोमांचक कहानी।
घाटी (प्राइम वीडियो) – अनुष्का शेट्टी की एक्शन-क्राइम फिल्म, ड्रग्स माफिया के जाल में फंसी महिला की कहानी।
लव कॉन रिवेंज (नेटफ्लिक्स) – टिंडर स्विंडलर की पीड़िता का जासूस के साथ मिलकर ठग से बदला।
कम्मातम (जी5) – मलयालम क्राइम ड्रामा, फाइनेंशियल स्कैम पर आधारित।

More Stories
भारतीय पासपोर्ट की ताकत में जबरदस्त उछाल, 10 पायदान चढ़कर 75वें स्थान पर पहुँचा, इन दो देशों से बढ़ी टेंशन
FASTag यूजर्स सावधान: नकली वेबसाइट और फर्जी QR कोड को लेकर NHAI की बड़ी चेतावनी
बांग्लादेश में शपथ समारोह से पीएम मोदी दूर, लोकसभा स्पीकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व