September 15, 2026

उसने मुझे रेसलर की तरह जूतों से पीटा, मैं एक कोने में बैठकर गिड़गिड़ाती रही

मुंबई। चर्चित सिंगर सुचित्रा इस वक्त अपने एक चौंकाने वाले वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में उन्होंने अपने मंगेतर शुनमुगराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुचित्रा का कहना है कि उनके मंगेतर ने न केवल उन्हें भावनात्मक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया बल्कि आर्थिक धोखाधड़ी भी की। उन्होंने दावा किया कि शुनमुगराज ने उनका चेन्नई वाला घर हड़प लिया और उन्हें वहां से निकाल भी दिया। सिंगर ने आगे कहा कि वह कई बार उनके हाथों हिंसा की शिकार हुईं। उसने मुझे डब्ल्यूडब्ल्यूएफ रेसलर की तरह जूतों से पीटा, मैं एक कोने में बैठकर गिड़गिड़ाती रही, सुचित्रा ने भावुक होकर बताया। उनका कहना है कि अब उन्होंने हिम्मत जुटाकर लीगल एक्शन लेने का फैसला किया है। सुचित्रा ने लिखा, मैंने गानों से जो कमाई की थी, वो सब छीन लिया गया। अब मैं हर डिजिटल टूल का इस्तेमाल करके उससे अपना पैसा वापस लूंगी। एक हिंसक इंसान तभी डरावना लगता है जब वो पास हो, लेकिन अब मैं उससे दूर हूं। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। फैंस उनके साहस की सराहना कर रहे हैं और उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, कई लोग शुनमुगराज की गिरफ्तारी की मांग भी कर रहे हैं।

लाल रंग की साड़ी पहनकर सपना ने बिखेरा जलवा

हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने अपने नए वीडियो से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में सपना का लुक बेहद स्टाइलिश और सेक्सी दिख रहा है। उनकी लाल साड़ी का पल्लू सफेद दिल के डिज़ाइन वाले झुमकों से सजा हुआ है, जो इसे यूनिक टच देता है। इसके साथ उन्होंने रेड और वाइट कॉम्बिनेशन का ब्लाउज पहना है, जिस पर दिल के शेप बने हैं। कानों में ट्रेंडी ईयररिंग्स, माथे पर छोटी सी बिंदी और सलीकेदार जूड़ा उनके लुक को परफेक्ट बनाता है। सपना ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा- लाल साड़ी में एक शान, हर कदम पर एक कहानी। उनका यह अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ आ गई। बता दें हाल ही में जाह्नवी कपूर का ‘लाल रंग की साड़ी’ गाना रिलीज हुआ था, जिसके बाद से लाल साड़ी ट्रेंड में है। सपना ने इस ट्रेंड को अपनाकर एक बार फिर अपनी स्टाइल और कॉन्फिडेंस से फैंस का दिल जीत लिया है।