कांटे की टक्कर में नारायण कुशवाह दूसरे और कैलाश बेगवानी तीसरे स्थान पर रहे
भोपाल। राजधानी की धार्मिक-सामाजिक संस्था श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में हिंदूवादी नेता चंद्रशेखर तिवारी को निर्वाचित घोषित किया गया। चंद्रशेखर तिवारी ने 1679 की बढ़त बनाकर जीत दर्ज की। निर्वतमान अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह 1282 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जबकि कैलाश बेगवानी को 1173, हेमंत कुशवाह को 886 और दीपेश श्रीवास्तव को 596 मत मिले।
गुफा मंदिर, लालघाटी स्थित मानस भवन परिसर में चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. पी.सी. कोठारी की देखरेख में सम्पन्न हुई। मतदान के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध के साथ सदस्यता कार्ड, आधार कार्ड अथवा फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य किया गया था। रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हुए मतदान में 5600 से अधिक आजीवन सदस्यों ने मतदान किया। इस दौरान मतदान स्थल दिनभर राजनीतिक हलचल और समर्थकों के नारों से गूंजता रहा। देर रात तक चली मतगणना के बाद चंद्रशेखर तिवारी को विजयी घोषित कर दिया गया।
श्री हिन्दू उत्सव समिति चुनाव-2025
-चंद्रशेखर तिवारी -1679 (विजयी)
-नारायण सिंह कुशवाल-1282
-कैलाश बेगवानी-1173
-हेमंत कुशवाह-886
-दीपेश श्रीवास्तव-596
कुल मत-5647
निरस्त वोट-31

More Stories
फूलबाग 132 केवी सब-स्टेशन से जुड़ेंगे दो नए फीडर, 1.5 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
भोपाल में जमीन खरीदना महंगा! 551 प्राइम लोकेशन पर 11% रेट बढ़ाने की तैयारी
होली की खुशियां मातम में बदली: नोएडा से भिंड लौट रहे परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत