भोपाल। बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की सभा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने के विरोध में आज भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अर्थी निकाली। प्रदर्शन के लिए भाजपा महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भोपाल के रेडक्रास चौराहे पर एकत्र हुईं और नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढऩे लगीं। हालांकि, पुलिस ने उन्हें सिद्धांत हॉस्पिटल के सामने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।
प्रदर्शन के दौरान बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अर्थी को वहीं तोड़ दिया और प्रदर्शन समाप्त किया। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया और भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति भी शामिल हुए। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि महिलाओं का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्या महिलाएं राजनीति और अन्य क्षेत्रों में अपमान सहने के लिए काम करती है? हम राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं, क्या आपके घर में बहन-बेटियां नहीं हैं? क्या आप इसी तरह माताओं और बहनों का अपमान करते रहेंगे?
राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें
महिला सांसद ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि अब मातृशक्ति जाग चुकी है और यदि अब भी कांग्रेस ने होश नहीं संभाला तो बची-खुची कांग्रेस भी पूरी तरह स्वाहा हो जाएगी। हमारी मांग है कि राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और आगे से किसी भी महिला का अपमान नहीं करें। भाजपा में महिलाओं को जो सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और बराबरी का अधिकार दिया गया है, वह किसी अन्य पार्टी में नहीं है।

More Stories
एमपी में गेहूं खरीदी का बड़ा ऐलान: 2585 रुपये MSP, किसानों के लिए जरूरी निर्देश जारी
फूलबाग 132 केवी सब-स्टेशन से जुड़ेंगे दो नए फीडर, 1.5 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
भोपाल में जमीन खरीदना महंगा! 551 प्राइम लोकेशन पर 11% रेट बढ़ाने की तैयारी