भोपाल। भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से अभद्र व्यवहार के मामले को गंभीर मानते भाजपा संगठन ने शुक्रवार को विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को भोपाल तलब किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने विधायक कुशवाह को कड़ी चेतावनी दी और साफ शब्दों में कहा आपका व्यवहार पार्टी लाइन के विपरीत है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं होगा। बता दें कि इसके पहले गुरुवार को विधायक कुशवाह ने इस घटनाक्रम की शिकायत विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर को की थी।
बता दें कि बुधवार को भिंड के भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कलेक्टर बंगले का घेराव कर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है। इसके अलावा, कलेक्टर द्वारा माइनिंग के अवैध नाके लगवाकर वसूली कराई जा रही है। इस दौरान विधायक और कलेक्टर के बीच तू-तू-मैं-मैं का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें कलेक्टर उंगली दिखाते हुए नजर आ रहे थे, और विधायक नरेंद्र कुशवाह उन पर मुक्का तानते हुए दिख रहे थे।
विधायक ने विस अध्यक्ष को पत्र लिखा
विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने पत्र में उल्लेख किया है कि मैं खाद न मिल पाने व पूर्व में कलेक्टर के द्वारा खाद के संबंध में जारी आदेश को वापस लेने की मांग के लिए कलेक्टर निवास पर पहुंचा था। वहां उन्होंने मेरी बात को सुने बगैर दबाव बनाने के लिए उंगली दिखाकर अभद्रता की। रेत चोरी जैसे गंभीर आरोप लगाकर मुझे उत्तेजित करने का प्रयास किया।
राजस्व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया
इधर राजस्व अधिकारियों ने घटनाक्रम के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम दिया। ज्ञापन में लिखा कि विधायक कुशवाह ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर के सरकारी आवास में अपमानजनक व्यहार किया। विधायक बलपूर्वक कलेक्टर बंगले में घुसे। विधायक के व्यवहार से प्रशासनिक तंत्र में गहरा आघात हुआ है। सभी अधिकारी, कर्मचारियों के अंदर असुरक्षा का भाव है। निवेदन है कि न्यायपूर्ण कार्रवाई की जाए।

More Stories
एमपी के 25 जिलों में लू का डबल अटैक, खजुराहो और धार में अधिक तपन, IMD ने जारी किया अलर्ट
भोपाल: जनसंपर्क अधिकारी सुनील वर्मा को ‘लोक संपर्क सम्मान’, विभाग में खुशी की लहर
मेट्रो ट्रेन की टिकट व्यवस्था में बड़ा बदलाव, राउंड ट्रिप पर मिलेगा विशेष छूट