भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को 1 साल की सेवा वृद्धि केंद्र सरकार द्वारा दी गई है। वह मध्य प्रदेश के पहले मुख्य सचिव हैं, जिन्हें सीधे एक साल के लिए एक्सटेंशन मिला है। इसके पहले जो भी एक्सटेंशन होते थे वह छह-छह महीने के लिए होते थे।
बता दें कि 31 अगस्त 2025 को अनुराग जैन का कार्यकाल खत्म हो रहा था। 30 और 31 अगस्त को अवकाश था। ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आने के बाद, अनुराग जैन को मुख्य सचिव के पद पर 1 साल का एक्सटेंशन दिया गया है। वह अगस्त 2026 तक मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह जानकारी दी।
आगे मुख्य सचिव के ये होंगे दावेदार
डॉ राजेश राजौरा 1990 बैच के अधिकारी हैं। मई 2027 में यह सेवानिवृत्ति होंगे। अलका उपाध्याय 1990 बैच की अधिकारी हैं। यह मई 2026 में सेवानिवृत हो जाएंगी। मनोज गोविल 1991 बैच के अधिकारी हैं। उनकी सेवानिवृत्ति 2029 में है। अशोक वर्णवाल 1991 बैच के अधिकारी हैं। यह जनवरी 2027 में सेवानिवृत्ति होंगे। ऐसी स्थिति में अगले मुख्य सचिव के रूप में डॉक्टर राजेश राजौरा, मनोज गोविल, अशोक वर्णवाल, मनु श्रीवास्तव प्रमुख दावेदार होंगे। इन्हें अगस्त 2026 तक इंतजार करना पड़ेगा।

More Stories
एमपी में शराब नीति सख्त: नई दुकानें नहीं खुलेंगी, अहाते भी बंद रखने का फैसला
एमपी में नई रेललाइन प्रोजेक्ट: 108 गांवों की जमीन अधिग्रहित, 2030 तक पूरा होगा काम
मध्य प्रदेश के इस जिले में सड़कों का नया युग: 254 मार्गों के लिए 225 करोड़ की मंजूरी