बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित संघ के अनुशांगित संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की अटकलों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 5 से 7 सितंबर तक जोधपुर में तीन दिवसीय बड़ी समन्वय बैठक होने जा रही है। बैठक में नए भाजपा अध्यक्ष के नाम पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत, महासचिव दत्तात्रेय होसबोले, सह सरकार्यवाह (संयुक्त महासचिव) और समन्वयकों सहित संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य शामिल होंगे। बैठक में संघ के सभी अनुशांगिक संगठनों के प्रमुख और पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा बैठक में भाजपा, एबीवीपी, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, स्वदेशी जागरण मंच, वनवासी कल्याण और सेवा समिति समेत 32 संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन प्रमुख बीएल संतोष और सुनील बंसल, शिवप्रकाश, सौदान सिंह और वी. सतीश जैसे अन्य पार्टी नेता भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में सभी संगठन अपनी एक साल की रिपोर्ट पेश करेंगे और अमेरिकी टैरिफ समेत कई विषयों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक बैठक में नए भाजपा अध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी।
इस बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत 26 और 28 अगस्त को दिल्ली के विज्ञान भवन में रहेंगे। यहां मोहन भागवत विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात करेंगे। 28 अगस्त को भागवत पूछे गए प्रश्नों के लिखित उत्तर देंगे। संघ द्वारा सितंबर 2018 में भी विज्ञान भवन में इसी तरह का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

More Stories
IMD अलर्ट: 11 राज्यों में 24 घंटे के भीतर आंधी-बारिश का खतरा
अमरनाथ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पहली बार लॉन्च हुआ ‘पहचान’ ऐप
इंफाल का ‘इमा कीथल’: दुनिया का अनोखा महिला संचालित बाजार