मुंबई। बालीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की खास याद साझा की है। उन्होंने लीजेंडरी एक्टर रजनीकांत को अपना पहला अभिनय गुरु बताया। एक पुरानी तस्वीर के साथ पोस्ट में ऋतिक ने लिखा कि उन्होंने बतौर अभिनेता अपना पहला कदम रजनीकांत के साथ रखा था और वे हमेशा उनके लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। यह पोस्ट रजनीकांत के सिनेमा में 50 साल पूरे होने के मौके पर किया गया, जिसमें ऋतिक ने उन्हें इस अद्भुत सफर के लिए बधाई दी और कहा कि उन्होंने फिल्मों में मानक स्थापित किये हैं। ऋतिक ने रजनीकांत के साथ फिल्म भगवान दादा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। उसी अनुभव को याद करते हुए उन्होंने थलाइवा को अपना पहला गुरु बताया और उनके पर्दे पर जादू बिखेरने की क्षमता की सराहना की।
ऋतिक की इस अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि वे न केवल एक बेहतरीन एक्टर हैं, बल्कि बड़े दिल वाले इंसान भी हैं, जो दूसरों से प्रेरणा लेने में विश्वास रखते हैं। फिलहाल ऋतिक अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर-2 की तैयारियों में व्यस्त हैं, जिसमें वे एक बार फिर 2019 की सुपरहिट वॉर के अपने लोकप्रिय किरदार मेजर कबीर के रूप में लौटेंगे। वॉर-2 वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है और इसे अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है। इस एक्शन थ्रिलर में ऋतिक के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

More Stories
ऑस्कर 2026 में प्रेजेंटर बनेंगी प्रियंका चोपड़ा, खुशखबरी सुनते ही जाकिर खान ने दी बधाई
‘राहु केतु’ OTT रिलीज: वरुण शर्मा-पुलकित सम्राट की कॉमेडी अब घर बैठे देखें, जानें कहां स्ट्रीम हो रही फिल्म
ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तार: जेल में कटी रात, अब कोर्ट में पेशी से पहले क्या है पूरा मामला?