इस्तांबुल। रविवार की रात तुर्की के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। जिससे करीब एक दर्जन इमारतें ढह गईं, और कई मस्जिदें जमींदोज हो गई। बता दें कि तुर्की भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। वर्ष 2023 में तुर्की में आए 7.8 तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप में 53,000 से अधिक लोग मारे गए थे, जिससे देश को भारी नुकसान हुआ था।
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की वजह से मलबे में कम से कम दो लोग फंसे हुए हैं। भूकंप का केंद्र कस्बा सिंदिरगी था और इसके झटके लगभग 200 किलोमीटर दूर इस्तांबुल तक महसूस किए गए, जहां की आबादी 1.6 करोड़ से अधिक है। सिंदिरगी के महापौर सेरकन साक ने बताया कि भूकंप के कारण कस्बे में कई इमारतें गिर गई हैं। बचाव दल ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है, जबकि बाकी लोगों को मलबे से निकालने के प्रयास जारी हैं। पास के गोलकुक गांव में भी कई घर ध्वस्त हो गए और एक मस्जिद की मीनार गिर गई। तुर्की की आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स भी महसूस किए गए, जिनमें एक की तीव्रता 4.6 थी। एजेंसी ने लोगों से क्षतिग्रस्त भवनों से दूर रहने की चेतावनी दी है।

More Stories
पाकिस्तान में 15 नए प्रांत बनाने की चर्चा, आसिम मुनीर के प्रस्ताव पर क्यों मचा सियासी घमासान?
Elon Musk Net Worth: 1 साल में थाइलैंड की GDP से ज्यादा बढ़ी मस्क की दौलत, नेटवर्थ पहुंची $1.05 ट्रिलियन
श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे गिरफ्तार, 10 मिलियन रुपये की धोखाधड़ी का आरोप