भोपाल। राजधानी की सेंट्रल जेल का नजारा शनिवार 9 अगस्त को पूरी तरह से बदला हुआ था। भाई-बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन त्यौहार के चलते जेल में बंद अपने भाईयों को बड़ी संख्या में बहनें परिवार सहित राखी बांधने पंहुची थी।
सेंट्रल जेल में सुबह से रक्षाबंधन का उत्सवी नजारा था। जेल अधिकारियों ने बताया की जेल में राखी का त्यौहार प्रशासनिक नियमों व कैलेंडर में तय तिथि के अनुसार ही मनाया जाता है। इसके लिये जेल परिसर में पंडाल लगाया गया था। जेल प्रशासन ने त्यौहार को देखते हुए जेल की कैंटीन में बिक्री के लिए मिठाई सहित त्यौहार में काम आने वाली अन्य सामग्री की व्यवस्था की थी। क्योंकि जेल में किसी भी तरह का बाहरी सामान ले जाने की इजाजत नहीं है। यहां पहुंची बहनों ने कैंटीन से राखी, कुमकुम और मिठाई खरीदी। तथा जेल में बंद अपने भाई को बांधते हुए उनकी आरती उतारकर लंबी उम्र की प्रार्थना की।
अधिकारियों ने बताया की रक्षा बंधन को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे। साथ ही पैरा मेडिकल टीम के साथ लाइट पानी की भी व्यवस्था की है। राखी के त्यौहार के यहॉ राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई शहरों के परिवार भी भोपाल सेंट्रल जेल पहुंचे थे। यहॉ पहुंची बहनों और परिवार वालों को देख कैदियों के चेहरे पर भी रौनक नजर आ रही थी। जबकि कुछ बहनें भावुक भी हो गईं। शाम के समय तक सैकड़ों बहनों नें केन्द्रीय जेल पहुंचकर अपने भाइयों को रखी बांधी। जेल में बंद भाई उपहार के रूप में जेल में कमाई गई राशि को बहनों को दी। इस मौके पर कई बंदी भावुक हो गए और बहनों ने इन भाईयों से आगे कोई जुर्म नहीं करने का वचन लिया।

More Stories
6 साल में 1% मजदूरों को नहीं मिला 100 दिन का काम; कोविड में हटाए गए 10 लाख परिवारों के नाम, विधानसभा में जवाब आया
MP में 380 दिन में सुलझ रहे पॉक्सो मामले, दिल्ली में बच्चों से जुड़े अपराधों के लिए लगते हैं 4.5 साल
मिस्ट्री डेथ बनी पहेली: होटल से युवक बाहर नहीं निकला, फिर छात्रा ने कैसे लगा ली फांसी?