वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने दावा किया है कि भारत पर टैरिफ बढ़ाने से शेयर बाजार में जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है और हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इसके साथ ही, सैकड़ों अरब डॉलर अमेरिकी तिजोरी में आ रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर किसी अतिवादी वामपंथी कोर्ट ने वर्तमान में टैरिफ के खिलाफ फैसला सुनाया, तब इतनी बड़ी रकम और सम्मान को वापस पाना मुश्किल होगा। ट्रंप ने चेतावनी दी कि ऐसा फैसला 1929 की तरह महामंदी ला सकता है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह तबाह होगी। ट्रम्प ने दावा किया कि वह कोर्ट सिस्टम को सबसे अच्छे से समझते हैं और इतिहास में कोई भी उनकी तरह चुनौतियों से नहीं गुजरा। उन्होंने कहा कि देश को सफलता और महानता चाहिए, न कि अराजकता, असफलता और अपमान।
इसके उलट चीन ने भारत पर लगे अमेरिकी टैरिफ की निंदा की है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने इस टैरिफ का दुरुपयोग करार दिया। गुओ ने कहा कि चीन साफ तौर पर टैरिफ के गलत इस्तेमाल के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को तकनीकी और व्यापारिक मुद्दों का राजनीतिकरण बंद करना चाहिए।

More Stories
पाकिस्तान में हाफिज सईद के करीबी की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने किया हमला
वाइट हाउस डिनर शूटिंग पर ट्रंप का बयान, हमलावर के दिल में थी नफरत
ईरान में सबसे लंबा इंटरनेट ब्लैकआउट, डिजिटल संकट गहराया