कृषि मंत्री बोले- खाद की कोई कमी नहीं है
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसूत्र के छठवें दिन सोमवार को खाद की कमी को लेकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने प्रदेश में खाद संकट का मुद्दा उठाते हुये विधानसभा में सरकार को घेरने की कोशिश की और हंगामा किया। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक संदीप जायसवाल ने खाद की कमी को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर यूरिया और डीएपी नहीं मिल पा रही है। इस पर अन्य विधायकों ने भी जायसवाल का समर्थन किया और कहा कि अमूमन हर एक विधानसभा क्षेत्र में इसी तरह की की स्थति है।
सोहनलाल बाल्मीक और सुरेश राजे सहित कई विधायकों अपनी सीट से खड़े हो गए और आसंदी से व्यवस्था की मांग करने लगे। हालांकि किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने खाद की कमी को सिरे से नकार दिया और जवाब में कहा कि राज्य में कहीं भी खाद की कमी नहीं है। मंत्री कंषाना ने कहा कि राज्य में यूरिया 14 लाख मीट्रिक टन का भंडारण किया गया था जिसमें से 12 लाख मीट्रिक टन बांट दिया गया है। शेष दो लाख मीट्रिक टन यूरिया स्टॉक में रखा हुआ है।
मंत्री कंषाना ने डीएपी की उपलब्धता का उल्लेख करते हुए कहा कि 10 लाख मीट्रिक टन स्टॉक था जिसमें से 7 लाख मीट्रिक टन का वितरण किया जा चुका है और 3 लाख मीट्रिक टन आज की तारीख में भंडारित है। ऐसे में यह कहना कि राज्य में खाद का अभाव है और किसान परेशान है ये पूरी तरह गलत और निराधार है। राज्य में खाद की पर्याप्त व्यवस्था की गई है और किसानों तक खाद पहुंचाई जा रही है।

More Stories
4 साल में लोकायुक्त की कार्रवाई: 2947 मामलों में 1379 भ्रष्ट अधिकारियों पर जांच, 134 मामलों में चालान रुका
सिंहस्थ के लिए 3,000 करोड़ का बजट, घाटों की मरम्मत और पेयजल-सीवरेज के अधूरे काम पूरे करने का लक्ष्य
वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के हित में तत्पर है राज्य सरकार : कृषि मंत्री कंषाना