भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है. इस बार 6 सितंबर को यह पर्व मनाया जाएगा. इस खास दिन पर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए यूं तो लोग उन्हें 56 तरह के प्रसाद का भोग लगाते हैं.
लेकिन, बताया जाता है कि इस अवसर पर श्री कृष्ण के सबसे पसंदीदा पांच प्रसाद का भोग लगाकर भी आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा को किन पांच चीजों का भोग जरूर लगाना चाहिए.
माखन है बेहद प्रिय
भगवान श्रीकृष्ण को माखन का भोग जरूर लगाना चाहिए. माखन कान्हा को सबसे प्रिय है. कथाओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण गोकुल में भी अपने सखा संग माखन चोरी कर खाया करते थे, इसलिए उन्हें माखनचोर भी कहा जाता है.
पंचामृत का लगाएं भोग
भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत भी बेहद प्रिय है. गाय के दूध, दही, शहद देसी घी, गंगा जल और तुलसी को मिलाकर पंचामृत तैयार कर उसका भोग कान्हा के जन्मोत्सव के दिन उन्हें चढ़ाना चाहिए. इससे भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं.
धनिया पंजीरी भी प्रिय
भगवान श्रीकृष्ण को जन्माष्टमी के दिन धनिया की पंजीरी बनाकर उसका भोग लगाना चाहिए. इसे देसी घी में तैयार करना चाहिए. इसमें काजू और मेवा भी अवश्य मिलाना चाहिए. ये भी कान्हा को अति प्रिय है.
खीर का लगाएं भोग
माखन मिश्री के अलावा भगवान कृष्ण को चावल की खीर का भोग भी लगाना उत्तम माना गया है. इस खीर को शुद्ध गाय के दूध से बनाना चाहिए. जन्माष्टमी के दिन खीर का भोग लगाने से भी भगवान श्रीकृष्ण की कृपा भक्तों पर बरसती है.
जरूर चढ़ाएं खीरा
इन तमाम चीजों का अलावा कान्हा को खीरा भी भोग में जरूर चढ़ाना चाहिए. मान्यता है कि खीरे भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है, इसलिए उन्हें प्रसाद में खीरा जरूर चढ़ाना चाहिए. इससे भी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

More Stories
17 फरवरी को वलयाकार सूर्य ग्रहण, जानें कौन सी राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
मंगल दोष से हैं परेशान? आज ही अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगा तुरंत समाधान
Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि के बाद बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ