श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार देर रात सुरक्षाबलों ने सीमा पार से भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे एक घुसपैठिए को मार गिराया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खुफिया जानकारी के अनुसार तंगधार सेक्टर के सैदपोरा में घुसपैठ करने वाले एक समूह की बारे में पता चला। सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने सैदपोरा अग्रिम क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले एक समूह को घुसपैठ करने से रोका।
संयुक्त टीम को नजरअंदाज कर घुसपैठिए सीमा पार से भारत सीमा में घुसने की कोशिश करने पर सुरक्षा बलों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। मारे गए घुसपैठिये की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। इस साल कश्मीर में घुसपैठ करने की घुसपैठियों की यह पहली कोशिश थी जिसे सुरक्षा बलों ने समय रहते नाकाम कर दिया।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म दोषी की सजा घटाई, कहा- कम उम्र और सुधार की संभावना पर किया विचार
ITR Filing Last Date Changed: 31 जुलाई नहीं, जानिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की नई आखिरी तारीख
सिक्किम सुरंग हादसा: 10 मजदूरों की मौत, NDRF बोली- अंदर कितने लोग फंसे, अब भी स्पष्ट नहीं