मैनचेस्टर । भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पैर के अंगूठे में फैक्चर के कारण करीब डेढ़ महीने के लिए खेल से बाहर हो गये हैं।
ऋषभ ऐेसे में इंग्लैंड के खिलाफ हो रही इस सीरीज से बाहर हो गये हैं जो भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है। चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ही यह बल्लेबाज क्रिस वोक्स की एक तेज गेंद लगने से चोटिल हो गया था। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें 6 सप्ताह तक आराम करने कहा है। इस बल्लेबाज ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। जिसको देखते हुए टीम को उनकी कमी खलेगी। चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ही वोक्स की गेंद पर वह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। उन्हें दर्द ज्यादा होने के कारण एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। वहीं उनकी स्कैन जांच में फैक्चर पाया गया। जिससे वह 6 सप्ताह तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। वह अब मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। बीसीसीआई की एक मेडिकल टीम अभी ये संभावना तलाश रही है कि क्या उन्हें पेन किलर देकर बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है। हालांकि जिस प्रकार का दर्द उन्हें हुआ है उसे देखकर ये संभव नजर नहीं आता। वह वोक्स की चौथी गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलना चाहते थे, पर ये गेंद बल्ले पर नहीं आई जिससे वह सीधे उनके पैर पर लगी। वह इसके बाद काफी देर तक दर्द से कराहते हुए नजर आए। गेंद लगने के बाद पंत के पैर में सूजन आ गई और खून निकलने लगा। वह पैर पर भार तक नहीं दे पा रहे थे। वह हाल ही में चोट से उबरे थे। इससे पहले उन्हें उंगली में चोट लगी थी।

More Stories
GT vs PBKS: IPL 2026 का 46वां मुकाबला, अहमदाबाद में होगा हाई-वोल्टेज मैच
SRH vs KKR: IPL 2026 का 45वां मुकाबला, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी?
IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह का खराब फॉर्म, 8 मैच में सिर्फ 2 विकेट