खून से लथपथ शव मिला, डिप्टी सीएम ने दिये जांच के आदेश
मंदसौर। के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के हिंगोरिया बड़ा में गुरुवार देर रात भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल धाकड़ धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जिस समय श्यामलाल की हत्या की गई, तब वह अपने घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। जबकि घर के परिजन नीचे सो रहे थे। शुक्रवार सुबह परिजनों को श्यामलाल का खून से लथपथ शव मिला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया है और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी प्रभात सिंह गौड़ ने बताया कि मृतक श्यामलाल धाकड़ के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसएफएल की टीम को भी बुलाया गया है। परिजन से पूछताछ के साथ आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान जारी है।
बताते हैं कि श्यामलाल धाकड़ साल 2021 से लगातार भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता और मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बूढ़ा मंडल से उपाध्यक्ष थे। उनका एक बेटा और एक बेटी है।
डिप्टी सीएम देवड़ा ने दिये घटना की जांच के आदेश
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता श्यामलाल धाकड़ का शव उनके ही घर में मिलने का समाचार प्राप्त हुआ। मैंने जिला पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हत्या की आशंका जाहिर की है। घटनाक्रम का जल्द से जल्द खुलासा कर जो भी आरोपी हों, उन्हें जेल की सींखचों में पहुंचाएं। पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

More Stories
विद्यार्थी सांस्कृतिक गौरव को समझे और देश के निर्माण के लिये काम करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी हेमंत बर्मन का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में रजत पदक
ग्वालियर में 1.41 करोड़ की ठगी का खुलासा, गाजियाबाद के दो भाई गिरफ्तार