भोपाल। कथा प्रवक्ता भागवत सुविज्ञ, अभिषेक जी महाराज के मुखारबिन्द से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन राजधानी के नॉर्थ टी.टी. नगर स्थित 26/35 दशहरा मैदान के समीप 15 मई से 21 मई तक किया जाएगा। भागवत कथा के संरक्षक भगवानदास सबनानी-विधायक दक्षिण-पश्चिम विधानसमा क्षेत्र, जगदीश यादव-पार्षद एवं एम.आई.सी सदस्य रहेंगे। श्रीमद भागवत कथा के लिए भव्य कलश यात्रा 15 मई को अपरान्ह 3:00 बजे पीतल मन्दिर जनसम्पर्क कार्यालय के समीप, बाणगंगा से निकाली जावेगी, जो कि पलाश होटल होते हुए गंतव्य स्थान 26/35, नॉर्थ टी.टी. नगर पर सम्पन्न होगी। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था राजेन्द्र गुरवानी एवं प्रकाश बघेल द्वारा की जावेगी। उक्त जानकारी कथा के आयोजक लोकेश पाण्डेय ने दी।

More Stories
27 जिला चिकित्सालयों में आवश्यकतानुसार नवीन पदों के सृजन की कार्यवाही समय-सीमा में करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल में 1 लाख आबादी की राह होगी आसान, दिसंबर तक शुरू होगा ऐशबाग का ‘90 डिग्री’ ब्रिज
पीएनजी समन्वय समिति के सत्यापन उपरांत ही एलपीजी सप्लाई बंद की जाए