भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज शनिवार को जबलपुर जिले के प्रवास के दौरान विकासखण्ड मुख्यालय पाटन में 100 बिस्तरों के सिविल अस्पताल का शुभारंभ किया। श्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को राज्य शासन की प्राथमिकता बताते हुये कहा कि इस दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं। प्रदेश भर में जहाँ नये स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं, वहीं मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन किया जा रहा है। साथ ही चिकित्सकों की तथा नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति भी की जा रही है।
पाटन में सिविल अस्पताल के शुभारंभ के अवसर पर सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अजय विश्नोई, पाटन नगर परिषद के अध्यक्ष आचार्य जागेन्द्र सिंह एवं श्री राजकुमार पटेल भी मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सिविल अस्पताल का शुभारंभ करने के बाद अस्पताल का भ्रमण किया और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिवनी को देंगे 494.16 करोड़ के 629 विकास कार्यों की सौगात
रेलवे का नया मोबाइल ऐप लॉन्च, अब ट्रेन 15 मिनट से ज्यादा लेट हुई तो तुरंत मिलेगा अलर्ट
पीएम सूर्य घर योजना में तीन किलोवॉट के सौर संयंत्र लगाने पर मिल रही 78 हजार रूपये की सब्सिडी : ऊर्जा मंत्री तोमर