भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने हिनौती गौधाम में निर्माणाधीन कार्यों को 15 जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। रीवा के राज निवास सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कार्यों की धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य में गति देने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौधाम में पानी की उपलब्धता तथा गौवंश के लिए की जा रही अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से पड़ताल कर आवश्यक निर्देश दिये। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
MP के 42 जिलों में भीषण लू का अलर्ट, टीकमगढ़-छतरपुर-पन्ना में रेड वार्निंग; 46.8 डिग्री पहुंचा पारा
आयुर्वेद चिकित्सा के सफल प्रयोग की जानकारी और लाभ जन-जन तक पहुंचायें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पारंपरिक मछली पालन से आगे बढ़कर स्टार्टअप आधारित होगा मत्स्योद्योग : राज्यमंत्री पंवार