प्रदेश की तीन धरोहरों का भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची में शामिल होना गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भगोरिया जनजातीय नृत्य, गोंड जनजातीय चित्रकला और माँ नर्मदा जी परिक्रमा हुईं सूची में शामिल
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगोरिया जनजातीय नृत्य, गोंड जनजातीय चित्रकला और माँ नर्मदा जी परिक्रमा का भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची में सम्मिलित होना प्रदेशवासियों के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए जनजातीय संस्कृति एवं कला के संरक्षण के लिए समर्पित सभी लोगों तथा जीवनदायिनी माँ नर्मदा के सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य सरकार सदैव विरासत से विकास की दिशा में गतिशील रहेगी।

More Stories
MP सरकार की बड़ी खरीद: 250 करोड़ का लग्ज़री जेट विमान जल्द होगा शामिल
सोया तेल के दाम में उछाल: लंबा खिंच रहा युद्ध, वैश्विक बाजार में तेज़ी का असर
गर्मी में सफर होगा आसान! 18+ ‘समर स्पेशल ट्रेनें’ चलाने का ऐलान, पूरा शेड्यूल जारी