भोपाल
प्रदेश में समुचित जल-वृष्टि के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर मन्दिर में महारूद्र अनुष्ठान किया। अनुष्ठान में 1331 रूद्र पाठ किये गये। श्रावण-भादव माह में इस अनुष्ठान का अत्यधिक महत्व है। पं.घनश्याम पुजारी, पं.आशीष पुजारी, पं.यश-प्रदीप गुरू, पं.राधेश्याम शास्त्री, पं.लोकेश व्यास, पं.महेश पुजारी सहित कुल 66 पुजारियों ने महारूद्र अनुष्ठान सम्पन्न करवाया।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक पारस जैन, बहादुर सिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल और पूर्व सांसद चिन्तामणि मालवीय उपस्थित थे।

More Stories
MPESB Recruitment 2026: 1679 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी—जल्द करें अप्लाई
डेढ़ माह में भी नहीं उड़ा पाए चोरी का माल: नाबालिग साथी संग आरोपी धराया, तेल-घी और नकदी बरामद
साईं बाबा की यात्रा बड़े धूमधाम से निकल गई