धार
पीथमपुर औद्योगिक नगरी के नगर पालिका के नए अध्यक्ष ओर उपाध्यक्ष का चुनाव 13 फरवरी को संपन्न हुआ। ज्ञात हो की नगर पालिका के चुनाव के पश्चात 23 जनवरी को चुनाव परिणाम आए थे जिसमे कांग्रेस के 17 पार्षद जीते थे और भाजपा के 13 एवं 1 निर्दलीय कई दिनों के इंतजार के पश्चात 13 फरवरी को पीथमपुर नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुवे।
जिसमे कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष की प्रत्याशी को 31 में से 16 मत प्राप्त हुवे वही भाजपा प्रत्याशी अशोक पटेल को 14 मत प्राप्त हुवे एक मत निरस्त हूवा। कांग्रेस प्रत्याशी 2 मत से विजय हुई । वही उपाध्यक्ष के चुनाव में पप्पू अशोलिया को 17 मत प्राप्त हुवे वही भाजपा की ओर से अर्चना रणजीत भंडारी को 13 मत प्राप्त हुवे एक मत निरस्त हुआ। जिसमे कांग्रेस 4 मतो से विजय हुए। इस प्रकार पीथमपुर नगर पालिका पर कांग्रेस का कब्जा हुआ।

More Stories
इंदौर में UPI MDR के खिलाफ पोस्टर वार, दुकानों पर लगाए गए पोस्टर; कांग्रेस ने जताया विरोध
जहरीली शराब कांड में बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट की रोक, आरोपी के घर हुई थी कार्रवाई
आगर-मालवा में दर्दनाक हादसा, नाले में गिरी कार; 3 बच्चों और 2 महिलाओं समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत