इंदौर
इंदौर में 15 जून से नीट पीजी की परीक्षा होने वाली है, लेकिन इस बार इंदौर में इसके लिए परीक्षा सेंटर ही नहीं बनाया गया है,जबकि प्रदेश का सबसे बड़ा शहर होने के कारण इंदौर में पीजी की परीक्षा देने वाले इंदौर में सबसे ज्यादा विद्यार्थी है।
इंदौर से सेंटर नहीं बनाए जाने से विद्यार्थी भी हैरान है। उनका कहना है कि दूसरे शहरों में परीक्षा देने जाएंगे तो होटलों में रुकना होगा। परीक्षा की तैयारियां भी वहां ठीक से नहीं हो सकती है। इंदौर में भी सेंटर दिया जाना चाहिए था। हर साल इंदौर में सेंटर दिया जाता है। इससे परीक्षार्थियों को आसानी होती है।
इंदौर में एक सरकारी और दो निजी मेडिकल काॅलेज है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा नीट पीजी में इंदौर के ही छात्र परीक्षा देते है। इनकी संख्या हजारों में है। इसके बावजूद इंदौर के बजाए भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और उज्जैन में परीक्षा सेंटर बनाए गए है। यह परीक्षा 15 जून को होगी। इंदौर के हजारों विद्यार्थियों के सेंटर दूसरे शहरों में आए है। इस कारण अब उन्हें वहां होटलों या रिश्तेदारों के घर रुककर परीक्षा की तैयारी करना होगी और पेपर देने जाना होगा।

More Stories
मातृ शक्ति का आशीर्वाद बना संबल, विकास पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वन्यजीव संरक्षण, जल सुरक्षा और हरित भविष्य की आधारशिला हैं वन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पेट्रोल-डीजल को मिलेगी टक्कर! गन्ने से बने ईंधन पर दौड़ेंगी गाड़ियां, MP के किसानों को होगा बड़ा फायदा