भोपाल
रविवार देर रात रिपोर्टिंग कर लौट रहे पत्रकार और उसके साथी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना होशंगाबाद रोड पर पारस हरमिटेज के सामने की है। घायल विशेष कुमार ने बताया कि वह अपने साथी विजय के साथ बाइक से लौट रहे थे.
जब वे साइड से निकलने की कोशिश करने लगे, तो हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला बोल दिया। विशेष ने बताया कि एक युवक ने अचानक उनके सिर पर चाकू से वार कर दिया, जबकि साथी विजय पर डंडे से हमला किया गया। हमलावरों ने दोनों को बाइक से खींचकर नीचे गिराया और बेरहमी से पीटा। हमले में विशेष के सिर से काफी खून बहा, जिससे वे बेहोश हो गए।
भीड़ जमा होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। उसी वक्त वहां से गुजर रहे विशेष के पड़ोसी ने उनके दोस्तों को सूचना दी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
घायल बोला- पुलिस ने हत्या की धाराएं नहीं लगाई
घायल का आरोप है कि हमलावरों की मंशा उन्हें जान से मारने की थी। चाकू से सिर पर हमला करने और पत्थर से सर कुचलकर मारने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद पुलिस की ओर से एफआईआर में हत्या के प्रयास जैसी धाराएं नहीं लगाई गई है।

More Stories
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत विदिशा जिले के ग्यारसपुर विकासखंड की शासकीय हाई स्कूल-1, माध्यमिक शाला धनिया खेड़ी एवं प्राथमिक शाला धनिया खेड़ी का किया निरीक्षण
‘विकसित मध्यप्रदेश’ के संकल्प के साथ बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई में निवेश प्रोत्साहन आउटरीच कार्यक्रम
पन्ना-छतरपुर में प्रभावित परिवारों तक पहुंचे सरकार, घर-घर जाकर हालात जानने के CM यादव के निर्देश