भोपाल
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह गुरूग्राम (हरियाणा) में ऑल इंडिया सैनी समाज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जाग्रति महा सम्मेलन में शामिल हुए। महा सम्मेलन का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले के जयंती के उपलक्ष में किया गया। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि देश की सामाजिक व्यवस्था में सैनी समाज की भूमिका उल्लेखनीय है।
महा सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य तथा महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री छगन भुजबलसहित सैनी समाज के वरिष्ठजन उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में नवीन वक़्फ़ अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से म.प्र. वक़्फ़ बोर्ड को मिली कानूनी और प्रशासनिक मजबूती
भोपाल में नम आंखों से त्विषा को अंतिम विदाई, भाई मेजर हर्षित ने दी मुखाग्नि
UPSC Prelims में अभ्यर्थियों की अग्निपरीक्षा! तपती जमीन पर नंगे पैर पहुंचे एग्जाम सेंटर