नई दिल्ली
NIA Raid देश में आतंक फैलाने के लिए अल-कायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट (एक्यूआइएस) और तहरीक ए तालिबान द्वारा युवाओं की भर्ती करने और उन्हें कट्टरपंथी बनाने की साजिश के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण बरामदगियां की। ये बरामदगियां चार राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में कई छापों के दौरान की गईं।
आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण बरामद
महाराष्ट्र में तीन स्थानों और अन्य तीन राज्यों में एक-एक स्थान पर तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण बरामद किए गए। साजिश में शामिल लोगों का पता लगाने और दोनों आतंकी संगठनों की गैरकानूनी व कट्टरपंथी योजनाओं एवं अभियानों के जरिये देश को अस्थिर करने की उसकी कोशिशों को विफल करने के लिए एनआइए इन उपकरणों की जांच कर रही है।
अफगानिस्तान में जमीन खरीदने की थी कोशिश
ये छापे इन प्रतिबंधित संगठनों द्वारा पहले भर्ती किए गए दो आरोपितों के विरुद्ध अप्रैल, 2023 में दर्ज मामले में एनआइए जांच का हिस्सा थे। दोनों अफगानिस्तान में जमीन खरीदने के लिए विदेश में धन हस्तांतरण सहित आतंक से जुड़ी गतिविधियों में शामिल थे।

More Stories
ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर सियासी घमासान, TMC सांसद बोले—टीम इंडिया पर शर्म आती है; कांग्रेस ने भी जताई नाराजगी
LPG सिलेंडरों की किल्लत पर सरकार सख्त, एस्मा लागू; पहले इन लोगों को मिलेगा गैस
CBSE 12वीं गणित पेपर पर विवाद: QR कोड स्कैन करते ही बजा इंग्लिश गाना, छात्रों ने जताया छेड़छाड़ का शक