मुंबई
सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर' ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी। जैकी श्रॉफ, रजनीकांत से लेकर तमन्ना भाटिया जैसे स्टार्स से सजी 'जेलर' अब ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही है। फैंस के लिए गुडन्यूज है कि वह अब घर पर बैठे बैठे इस फिल्म को एन्जॉय कर सकते हैं। खास बात ये है कि 'जेलर' की ओटीटी रिलीज डेट शाहरुख खान की 'जवान' से टकरा रही है। आइए बताते हैं कि कब और कैसे रजनीकांत की 'जेलर' को ओटीटी पर आप देख सकते हैं।
शनिवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम ने ऐलान किया कि नेल्सन दिलीप कुमार के डायरेक्शन में बनी 'Jailer' 7 सितंबर को रिलीज होगी। यानी दर्शक 'जेलर' को अमजेन प्राइम पर 7 सितंबर 2023 से देख सकते हैं। हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में ये 'जेलर' ओटीटी पर भी दस्तक दे रही है। जन्माष्टमी के मौके पर ही शाहरुख खान की जवान भी थिएटर में रिलीज हो रही है।
जेलर के बारे में सब
'जेलर' को सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया था। फिल्म को नेल्सन ने ही लिखा था। फिल्म में रजनीकांत के अलावा योगी बाबू, तमन्ना भाटिया, मास्टर रित्विक से लेकर रम्या कृष्णन भी नजर आए थे। इतना ही नहीं, फिल्म मे स्पेशल कैमियो के लिए मोहनलाल, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ भी नजर आए थे।

More Stories
माता-पिता बनने से पहले रणदीप हुडा और लिन लैशराम का रोमांटिक मैटरनिटी फोटोशूट, एक-दूसरे में खोए दिखे कपल
Industry को बड़ा झटका! नहीं रही Fitness Icon… Shock में फैंस और परिवार
मजनू भाई, उदय शेट्टी और डॉ. घूंघरू की वापसी! ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद फिर मचेगा धमाल