शहडोल
शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पकड़े गए गांजा तस्कर के कब्जे से एक क्विंटल गांजा और एक लाख नगद बरामद किया गया है।
पुलिस को जानकारी मिली कि महिंद्रा एजेंसी के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने के फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने उसके बताए स्थान पर दबिश देकर युवक से पूछताछ की। युवक ने अपना नाम रोहित (28) निवासी टिकुरी टोला बुढ़ार का होना बताया। पुलिस आरोपी के पास से 20 किलो गांजा और एक लाख रुपये जब्त किए।
पूछताछ के बाद युवक से जगंल में छिपा गांजा भी बरामद किया। आरोपी के कब्जे से कुल एक क्विंटल गांजा जब्त किया। आरोपी बड़ा गांजा तस्कर है। पहले भी रोहित शर्मा गांजे के कई मामले में पकड़ा गया है। इसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र में अपराध भी दर्ज है। स्पेशल टीम ने एसपी के निर्देश पर आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से एक क्विंटल गांजा बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर न्यायालय के समक्ष उसे पेश किया है।

More Stories
मध्यप्रदेश में विकेंद्रीकृत नवकरणीय ऊर्जा के विस्तार और तकनीकी चुनौतियों के समाधान पर भोपाल में राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न
डॉ. पाठक जैसे विरले शिक्षकों का शिष्य होना सौभाग्य की बात, विज्ञान के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां हम सभी के लिए गर्व का विषय’
इंदौर मेट्रो को जल्द मिलेगा विस्तार, शहीद पार्क तक संचालन के लिए ग्रीन सिग्नल की तैयारी