भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में अध्यापन कराने वाले अतिथि शिक्षकों की पंचायत में मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री अतिथि शिक्षकों की पंचायत को संबोधित भी करेंगे। पंचायत 2 सितम्बर 2023 को लाल परेड मैदान भोपाल में दोपहर 12 बजे से होगी। पंचायत में स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित स्कूलों के लगभग 64 हज़ार अतिथि शिक्षक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से शामिल होंगे। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से लगभग 10 हजार अतिथि शिक्षक इस पंचायत में शामिल रहेंगे। शेष अतिथि शिक्षक अपने स्थानों से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखेंगे। सजीव प्रसारण विभिन्न संचार माध्यमों पर किया जायेगा।
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार सहित विभागीय अधिकारी भी इस पंचायत में उपस्थित रहेंगे।

More Stories
परंपरा और स्वावलंबन की अनूठी मिसाल बनी बालाघाट की मती खान
लाड़ली बहना योजना ने बदली मंजू यादव की जिंदगी, सिलाई सेंटर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर
हर पंचायत में पैक्स के माध्यम से जन औषधि केंद्रों का किया जाएगा विस्तार : मंत्री सारंग मैनिट में कार्यक्रम में शामिल हुए