भोपाल
प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं प्रबन्ध संचालक जल निगम संजय कुमार शुक्ला ने समूह जल-प्रदाय योजनाओं से किये जा रहे पेयजल प्रदाय की समीक्षा बैठक में नियमित स्वच्छ और शुद्ध जल का प्रदाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जल-प्रदाय की वास्तविक जानकारी जल निगम की वेबसाइट पर भी नियमित रूप से अपडेट करने को कहा जाये। बैठक में निगम के अतिरिक्त प्रबन्ध संचालक, परियोजना निदेशक, मुख्य महाप्रबन्धक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
समूह जल-प्रदाय योजनाओं से पेयजल प्रदाय की नियमितता, मात्रा, गुणवत्ता आदि की समीक्षा की गयी। जानकारी दी गयी कि वर्तमान में जल निगम में कुल 31 समूह जल-प्रदाय योजनाओं से 1499 ग्रामों में जल-प्रदाय किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त निगम की 37 अन्य योजनाओं से 1631 ग्रामों को पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। योजनाओं से पेयजल प्रदाय की जानकारी प्रतिदिन संबंधित परियोजना क्रियान्वयन इकाई द्वारा प्राप्त की जाती है। वर्तमान में पेयजल प्रदाय निर्धारित मात्रा में मानक गुणवत्ता अनुसार किया जा रहा है। ऐसे ग्रामों, जहाँ पेयजल प्रदाय बाधित है, में नियमित जल-प्रदाय सुनिश्चित किये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
परंपरा और स्वावलंबन की अनूठी मिसाल बनी बालाघाट की मती खान
लाड़ली बहना योजना ने बदली मंजू यादव की जिंदगी, सिलाई सेंटर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर
हर पंचायत में पैक्स के माध्यम से जन औषधि केंद्रों का किया जाएगा विस्तार : मंत्री सारंग मैनिट में कार्यक्रम में शामिल हुए