भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त कर रहे नगरीय निकायों के 17 हजार पेंशनर्स की महंगाई राहत (डीआर) में 4 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि अब पेंशनर्स की महंगाई राहत 38 से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गई है।
सिंह ने बताया है कि पेंशनर्स को बढ़ी हुई महंगाई राहत का भुगतान एक जुलाई, 2023 से किया जाएगा। साथ ही दो महीने की बढ़ी हुई महंगाई राहत राशि के एरियर का भुगतान भी पेंशनर्स को सितम्बर, 2023 में कर दिया जाएगा, जिन पेंशनर्स को छठवें वेतनमान के अनुसार पेंशन मिल रही है, उसमें भी एक जुलाई, 2023 से 9 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

More Stories
एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला, मौलाना समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप
ट्विशा शर्मा केस: सास और पति समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी
राजस्थान में MP पुलिस पर बड़ा एक्शन, दो TI समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज