भोपाल
सितंबर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत सुमधुर धुनें प्रस्तुत की। सामूहिक गायन में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, जे एन कंसोटिया, राजेश राजौरा, अशोक बर्णवाल, एस एन मिश्र, मलय श्रीवास्तव, अजीत केसरी, के सी गुप्ता एवं प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई सहित मंत्रालय, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
कुपोषण के खिलाफ मैदानी स्तर पर मजबूत हो रही पोषण व्यवस्था : सचिव रश्मि
गजराजों के विश्राम और सेवा का पर्व, ‘हाथी पुनर्यौवनीकरण’ कैंप-2026 का हुआ शुभारंभ
इंदौर से 36 दूरस्थ शहरों तक सीधी बस सेवा, मुख्यमंत्री 26 सितंबर को करेंगे शुभारंभ