भोपाल
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव, नवीन प्रणाली 'पेपरलेस बूथ' के माध्यम से कराने की प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि इसके लिये जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी (सेंस) तथा मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त कर जानकारी जल्द भेजें। इनको राज्य स्तर पर प्रशिक्षण दिलाया जायेगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्रीवास्तव ने कहा है कि नवीन प्रणाली "पेपरलेस बूथ' की जानकारी से मतदाताओं, अभ्यार्थियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को परिचित कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। इससे वे निर्वाचन के पूर्व नवीन मतदान प्रणाली से भली भांति परिचित एवं अभ्यस्त हो सकेंगे।

More Stories
MP News: CM मोहन यादव आज कान्हा टाइगर रिजर्व में छोड़ेंगे 8 जंगली भैंसे, वन्यजीव संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
Deepak Babaria Death: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस
MP News: विदिशा की उदयगिरी गुफाओं में मां दुर्गा का 1700 साल पुराना दुर्लभ स्वरूप, 12 भुजाओं वाली प्रतिमा है खास