ग्वालियर
स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की सुविधा के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर ग्वालियर में 22 मार्च से 29 मार्च तक वृहद पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित होगा। मेले में विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को सस्ती दर पर स्कूली पुस्तकें, कॉपियाँ एवं स्कूल में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी। पुस्तक मेले में दुकानें लगाने के लिये उत्साहपूर्वक अब तक 70 दुकानदारों ने अपना पंजीयन करा लिया है। पंजीयन की तारीख अब सोमवार 17 मार्च तक कर दी गई है। शेष दुकानदारों से भी तत्परता से पंजीयन कराने का आग्रह किया गया है।
अपर कलेक्टर श्री टी एन सिंह ने बताया कि पुस्तक मेले के लिये जिन दुकानदारों के आवेदन प्राप्त होंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्टॉल आवंटन करने का कार्य किया जायेगा। मेले में स्टॉलों की संख्या निर्धारित नहीं की गई है। कोई दुकान एक से अधिक स्टॉल चाहेगा तो उसे उपलब्ध कराए जायेंगे।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन