मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को दी रक्षा-बंधन पर्व की बधाई
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा-बंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की लाड़ली बहनों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों के सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए दिन-रात प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आगामी मासिक किश्त की राशि 10 सितम्बर को बहनों के खाते में डाली जाएगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैंने बहनों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए और उनके घर-आंगन को खुशियों से भरने का संकल्प लिया है। प्रदेश में बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य हो रहा है। महिला सशक्तिकरण मेरे जीवन का मिशन है। किसी बहन की आंख में आँसू नहीं रहने दूंगा। राखी के पावन पर्व पर मेरी कामना है कि बहनों की जिन्दगी आनंद और प्रसन्नता से भरपूर रहे।

More Stories
स्लीमनाबाद टनल का काम पूर्णता की ओर, शीघ्र ही रीवा जिले के खेतों को मिलेगा नर्मदा जल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने राज्य के मंत्रिगणों के साथ मल्टीलेवल कार पार्किंग का किया निरीक्षण
स्व सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं मीना दीदी