भोपाल
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल के प्रथम वन-रक्षक स्व. राम मनोहर वर्मा को उनकी 42वीं पुण्य-तिथि पर अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। वन विहार में स्थित उनके समाधि स्थल पर पुष्पांजलि दी गयी।
संचालक वन विहार ने बताया कि वन-रक्षक स्व. वर्मा अपनी सेवाओं के दौरान वन्य-जीव नीलगाय के हमले में दिवंगत हो गये थे। वन विहार प्रबंधन द्वारा स्व. वर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मान देते हुए उनकी याद में वन विहार के प्रवेश द्वार क्रमांक-1 का नाम राम द्वार रखा गया है।

More Stories
भोपाल में 63 दिन बंद रहेगा बाग उमराव दूल्हा अंडरब्रिज
शिवराज सिंह चौहान ने भोजपुर में किया PM ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ
भोपाल के श्रमोदय स्कूल में 13 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती