भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज योजना के लिए राज्य सरकार, महाराष्ट्र सरकार के साथ चर्चा कर समझौते की ओर आगे बढ़ रही है। विश्व की इस सबसे बड़ी ग्राउंड रिचार्ज परियोजना से क्षेत्र का कोना-कोना सिंचित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मंत्रालय में पूर्व मंत्री तथा विधायक बुरहानपुर श्रीमती अर्चना चिटनिस के नेतृत्व में बुरहानपुर से भेंट के लिए आए कृषकों से चर्चा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित बुरहानपुर के प्रतिनिधियों ने भी भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकहित में शक्कर कारखाने का संचालन करने में सक्षम संचालक मंडल का गठन कर किसानों और क्षेत्रीय जनता के हित में कारखाने का संचालन किया जाए, राज्य सरकार हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है। बुरहानपुर से आए किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से तरबूज और खरबूज के लिए आरबीसी (6-4) के मुआवजे में वृद्धि का आग्रह भी किया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल तथा विधायक सुमंजू दादू भी इस अवसर पर उपस्थित रही।

More Stories
ओंकारेश्वर पहुंचे CM मोहन यादव, सपत्नीक किए ज्योतिर्लिंग दर्शन; 2200 करोड़ के पंचायतन मंदिर का शिलान्यास
एमपी ट्रांसको ने 43 अनुकंपा संविदाकर्मियों का किया नियमितीकरण : ऊर्जा मंत्री तोमर
MP में परीक्षा पेपर पर होगा खास कोड, लीक होने पर तुरंत पता चलेगी गड़बड़ी की जगह