रीवा
मध्य प्रदेश के रीवा में एक बार फिर खूंखार तेंदुए ने आतंक मचाकर रखा है। लेकिन क्षेत्र में हड़कंप तो तब मच गया जब तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया। इसके बाद वो एक निजी स्कूल के अंदर चला गया। गनीमत रही की परीक्षा में कारण स्कूल में बच्चे नहीं थे। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
मामला जिले के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाब नगर का है। जहां तेंदुए ने आतंक मचा दिया है। रिहायशी इलाके में घुसने के बाद तेंदुआ स्कूल तक पहुंच गया, जहां इसे देखकर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हुई। वहीं रेस्क्यू के लिए वन विभाग की टीम भी पहुंची। इसी दौरान एक वन विभाग के अधिकारी पर तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया। जिससे उनके शरीर पर पंजे के निशान बन गए।
फिलहाल पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर मोर्चा संभाल रहे हैं। साथ ही तेंदुए को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

More Stories
ओंकारेश्वर पहुंचे CM मोहन यादव, सपत्नीक किए ज्योतिर्लिंग दर्शन; 2200 करोड़ के पंचायतन मंदिर का शिलान्यास
एमपी ट्रांसको ने 43 अनुकंपा संविदाकर्मियों का किया नियमितीकरण : ऊर्जा मंत्री तोमर
MP में परीक्षा पेपर पर होगा खास कोड, लीक होने पर तुरंत पता चलेगी गड़बड़ी की जगह