नई दिल्ली
तेलंगाना में एक दलित नेता ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है। राष्ट्रीय दलित सेना के संस्थापक कहे जाने वाले दलित नेता हमारा प्रसाद ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि अगर डॉ. अंबेडकर आज जिंदा होते तो वह उन्हें ठीक उसी तरह गोली मार देता, जैसे गोडसे ने गांधी जी को मारा था।
हमारा प्रसाद के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी दलित नेता को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में हमारा प्रसाद ने अंबेडकर की किताब 'रीड्ल्स इन हिंदुइज्म'लेकर यह टिप्पणी की है। आरोपी ने डॉ. अंबेडकर पर हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।
तेलंगाना के बहुजन समाज पार्टी के नेता आरएस प्रवीण कुमार ने इस वीडियो को साझा करते हुए आरोपी हमारा प्रसाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद हैदराबाद पुलिस ने हमारा प्रसाद के खिलाफ धारा आीपीसी की धारा 153ए और 505(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से मामले में पूछताछ कर रही है।

More Stories
पेट्रोल पंपों पर UPI पेमेंट से दूरी! ऑनलाइन भुगतान को ‘NO’, कैश पर जोर
वायुसेना की ताकत बढ़ी, तेजस विमानों का बेड़ा पूरा; स्वदेशी जेट से बढ़ेगी क्षमता
PM Kisan 24वीं किस्त से पहले कर लें ये 3 काम, तभी खाते में आएंगे ₹2,000