भोपाल
भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुरोध पर नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची के दावे – आपत्ति बुलाने का समय बढ़ा दिया है। पूर्व में इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त तय थी। इसे अब 11 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
1 अक्टूबर तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मताधिकार दिए जाने और मतदाताओं के नाम जोड़ने व काटने की कार्यवाही की जा सकेगी। दावे आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को किया जाएगा।

More Stories
अनूपपुर जिला अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने लगाए नीम का पौधे
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र
खंडवा को बड़ी रेल सौगात, पुणे-जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन के ठहराव को मिली मंजूरी