रायपुर
छत्तीसगढ़ के जेलों में सजा काट रहे कैदी 25 फरवरी को महाकुंभ के पवित्र जल से स्नान करेंगे. प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस संबंध में कहा कि, “जब मैं प्रयागराज महाकुंभ गया था, तो वहां से पवित्र जल लेकर आया हूं.” उन्होंने कहा कि ये विशेष अवसर 144 साल बाद आया है, कैदी इस जल से स्नान करेंगे.
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के बारे में भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा की विष्णुदेव साय की सरकार ने चुनाव में जीत हासिल की है, और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की टीम ने बहुत मेहनत की है. शर्मा ने कहा कि जनता ने प्रचंड मतों से प्रत्याशियों को विजय दिलाकर सरकार की कार्यशैली पर मुहर लगाई है.

More Stories
त्योहारी सीजन में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस ने गुंडे-बदमाशों की कराई परेड।
डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा
श्रमिक सुरक्षा और उत्कृष्ट कार्य को मिलेगा सम्मान, 2 लाख रुपये का ‘श्रम यशस्वी पुरस्कार’