भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को रक्षा-बंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल ने बधाई संदेश में कहा कि भाई-बहन के पवित्र और प्रगाढ़ प्रेम का प्रतीक रक्षा-बंधन पर्व पारिवारिक समरसता की प्रेरणा देता है। पर्व को सभी भाई-बहन पारस्परिक सम्मान, विश्वास और कल्याण की मंगल कामना के साथ मनाते हैं।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपने संदेश में विश्वास व्यक्त किया है कि भारतीय संस्कृति के इस पर्व से सामाजिक सद्भाव, नारी सम्मान तथा राष्ट्रीय एकता भावना भी मजबूत होगी।

More Stories
प्रदेश में 3700 एकड़ में बनेगी नई सिटी, 20 ग्लोबल एजेंसियों ने प्रोजेक्ट में दिखाई रुचि
नरवाई जलाना खेत और सेहत दोनों के लिए हानिकारक : कृषि मंत्री कंषाना
मां नर्मदा को प्रदूषण मुक्त रखने के संकल्प के साथ आटे के दीपक का शुरू किया व्यवसाय