मुंबई,
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘रांझना’ 28 फरवरी को री-रिलीज होगी। सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्मों के री-रिलीज का ट्रेंड शुरू हो गया है। इसी कड़ी में फिल्म ‘रांझना’ री-रिलीज होने जा रही है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म रांझणा वर्ष 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सोनम कपूर और धनुष की केमेस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।दर्शकों ने भी इस फिल्म को खूब प्यार दिया था। फिल्म रांझना बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी।
फिल्मफेयर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फिल्म रांझना के दोबारा रिलीज होने की जानकारी फैंस को दी है। फिल्म रांझणा 28 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म रांझणा में धनुष और सोनम कपूर के साथ अभय देओल, स्वरा भास्कर और जीशान आयूब अहम किरदार निभाते नजर आए थे।

More Stories
मलाइका अरोड़ा डेट कर रही हैं 17 साल छोटे बिजनेसमैन? BF ने पैपराज़ी को किया इग्नोर
ऑस्कर 2026: नॉमिनीज़ को मिलेगा ₹3.20 करोड़ का गिफ्ट बैग, जानिए 23 लग्जरी आइटम्स में क्या-क्या है
8 साल पुरानी चैट लीक पर भड़कीं रश्मिका, बोलीं– ‘आपने हद पार कर दी’, लीगल एक्शन की चेतावनी