भोपाल
भोपाल बोट क्लब में 24वीं अखिल भारतीय वॉटर स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2024-25 प्रतियोगिता 17 से 20 फरवरी तक आयोजित की जायेगी। इस दौरान वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के भोपाल बोट क्लब स्थित प्रवेश द्वार क्रमांक-1 में दो पहिया, चार पहिया और 6 पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। गेट क्रमांक-1 से पैदल पर्यटकों को ही प्रवेश दिया जायेगा।
संचालक वन विहार ने बताया कि उक्त अवधि में पर्यटकों के वन विहार में भ्रमण के लिये सैर-सपाटा पार्क स्थित प्रवेश द्वार क्रमांक-2 खुला रहेगा। इस द्वार से दो पहिया, 4 पहिया और 6 पहिया वाहनों को प्रवेश दिया जायेगा। पर्यटक प्रवेश द्वार क्रमांक-2 से ही वन विहार में आना-जाना कर सकेंगे।

More Stories
MP के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने पेंडिंग प्रमोशन का किया ऐलान
इंदौर से Y-शेप में दौड़ेगी मेट्रो! महू और पीथमपुर तक बंटेगा ट्रैक, देवास की भी बनेगी DPR
अदाणी ग्रुप का बड़ा ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट! राजस्थान से यूपी तक पहुंचेगी 800 KV ट्रांसमिशन लाइन