अस्पताल की व्यवस्थाओं की ली जानकारी
भोपाल
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने हरदा और नीमच जिले के अस्पतालों में भर्ती मरीजों से वीडियो-कॉल पर वर्चुअली संवाद किया। उन्होंने अस्पताल में मिलने वाले उपचार और सुविधाओं के साथ अस्पतालों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने हरदा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिड़किया में बीएमओ डॉ. आर.के. विश्वकर्मा से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में बात की। उन्होंने खिड़किया अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बात की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने हरदा जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया की सीएचओ सुनिताशा बांके से उप स्वास्थ्य केन्द्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने हरदा जिले के बघेल रिसर्च सेंटर आयुष्मान अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा की। श्वांस लेने में दिक्कत होने पर भर्ती गंगाबाई ने बताया कि उनका इलाज आयुष्मान कार्ड पर चल रहा है, उनकी तबीयत अब ठीक है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने नीमच जिले के सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र पाटिल से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने नीमच जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र बेसला के सीएचओ संजीव पुजारी से बात की। पुजारी ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र में रोजाना 10 से 15 मरीज आते हैं। टेली-कंसलटेशन से भी मरीजों को उपचार दिया जाता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पालसोड़ा में मरीजों से बात की। मरीजों ने बताया कि उन्हें दवाइयाँ और उपचार नि:शुल्क मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने चौधरी नर्सिंग होम नीमच में आयुष्मान योजना में भर्ती मरीजों से बात की। मरीजों ने बताया कि उन्हें आयुष्मान कार्ड पर नि:शुल्क उपचार मिल रहा है।

More Stories
मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अकादमी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन