जबलपुर
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में साड़ी वॉकथान का आयोजन किया गया। इस वॉकथान में करीब 5 हजार महिलाओं ने भाग लिया। लगभग 2 किलोमीटर की यात्रा निकाल कर कई संदेश दिए।
दरअसल भारतीय परिधान साड़ी को बढ़ावा देने के लिए साड़ी वॉकथान का आयोजन किया गया। आयोजन के तहत पर्यावरण संरक्षण, सनातन बचाने, पेड़ लगाने जैसे संदेश के साथ यात्रा निकली गई। यात्रा के दौरान महिला सशक्तिकरण, फिटनेस और सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया गया। आयोजन में खासकर जैन समाज की महिलाओं के साथ शहर के सभी समाजों की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर अन्नू सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

More Stories
भोपाल में PNG कनेक्शन का विस्तार: अब रसोई बनेगी स्मार्ट, ऐसे करें आवेदन
फिल्मी अंदाज में वारदात: 12 शहरों में 100+ चोरियां, ग्वालियर के शातिर दंपती ने मचाया आतंक
पालक की सब्जी पर हैवानियत: गर्भवती पत्नी की हत्या, सिर धड़ से अलग कर आरोपी पति गिरफ्तार